Add To collaction

चौखट -31-Jul-2023

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 31/07/2023
चौखट 

अपनी चौखट से किसी भूखे को जाने ना दो,
भूखा है वो शख्स उसे भूखा जाने ना दो।
क्या पता कल उसकी जगह आप हों ?
इस बात का रखो ख्याल 
उसे भूखा जाने ना दो।

मत करो अपमान चौखट पर आए 
किसी भी व्यक्ति का,
अपमानित कर उसे घर से मत निकालो।
समझो पीड़ा उसके हृदय की दोस्तों ,
ज़रूरतमंद है वो उसे भूखा जाने ना दो।

तुम मुस्कान बनो उन मज़लूम लोगों की,
पुकार सुनो उनकी 
सहायता करो मज़बूर लोगों की।
वक्त को करवट बदलते वक्त नहीं लगता,
आँखे करो बंद और 
धड़कनें सुनो उन मजबूरों की।
मुस्कान उनके चेहरे पर लाओ 
उन्हें भूखा जाने ना दो।
अपनी चौखट से किसी भूखे को जाने ना दो,
भूखा है वो शख्स उसे भूखा जाने ना दो।।

शाहाना परवीन "शान"...✍️
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश 








   12
6 Comments

Milind salve

01-Aug-2023 07:35 AM

V nice

Reply

Alka jain

01-Aug-2023 06:18 AM

Nice one

Reply

Madhumita

31-Jul-2023 11:34 PM

Nice 👍🏼

Reply